---Advertisement---

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन आया भूकंप, लोग घरों से निकल आए बाहर

On: July 11, 2025 3:23 PM
---Advertisement---

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप के झटकों से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में लोग घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आये। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हुई है। भूकंप की तीव्रता तुलनात्मक रूप से कम थी, इसलिए किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा के झज्जर और रोहतक में भी महसूस किये गये हैं। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में जमीन से 10 किमी नीचे था।

इससे पहले गुरुवार को भी भूकंप के झटके इन जगहों पर महसूस किये गये थे। तब इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र भी हरियाणा के झज्जर में था।

बीते छह माह में दिल्ली और एनसीआर में चौथी बार भूकंप के झटके आए। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था। फिर 10 जून को ही इसके झटके महसू किए गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now