
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रर्वतन निदेशालय के द्वारा फिर से एक बार समन किए जाने की खबर है। कथित जमीन घोटाले के मामले में यह समन किया गया है। अब तक अब तक ईडी उन्हे छह बार समन भेज चुकी है। इस बार उन्हें 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस समन के बाद फिर से एक बार गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘मुख्यमंत्री जी क़ानून का पालन आप नहीं करेंगे तो कौन करेगा? झारखंड का नाम रोज़ रोज़ बदनाम हो रहा है, कल @dir_ed कार्यालय जाकर सब कुछ बता दीजिए’
https://x.com/nishikant_dubey/status/1734046599792427399?t=Ba3mfXKekBsi70nkXv1v2g&s=08

