झारखंड

ED की टीम पर हमला, एडिशनल डायरेक्टर घायल

दिल्ली : दिल्ली में ईडी टीम पर हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिजवासन में जांच एजेंसी को टारगेट बनाया गया है। ईडी की टीम साइबर क्राइम मामले की जांच के लिए पहुंची थी। ए एन आई के मुताबिक ईडी की टीम पर पांच लोगों ने हमला किया। इसमें एक भाग गया। परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना में ईडी के एक एडिशनल डायरेक्टर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक साइबर अपराध मामले की जांच कर रही ईडी की टीम पर गुरुवार को आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना बिजवासन इलाके में उस समय हुई जब जांच एजेंसी की टीम मामले की जांच के लिए पहुंची थी। स्थानीय पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंची। अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत उपाय किए गए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।