---Advertisement---

ईडी का खौफ:जमीन घोटाले से संबंधित फाइलें अंचल कार्यालयों से भूत कर रहे हैं गायब!

On: September 11, 2023 6:31 AM
---Advertisement---

रांची: प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी और लोगों को दबोचा जाने का खौफ घोटालेबाजों और इससे जुड़े अफसरों में इस कदर कायम हो गया है कि अब अफसर दलाल ऑन को बचाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। खबर है कि ईडी के डर से रांची, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, सिमडेगा, खूंटी सहित राज्य के कई जिलों में फर्जी तरीके से किए गए म्यूटेशन, व जमाबंदी खोलने के आदेश से संबंधित फाइलें अपर समाहर्ता (एसी), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) सहित विभिन्न अंचलों से गायब हो रही हैं।संबंधित कार्यालय के अफसर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करा अपनी गर्दन बचा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रांची में एकबार फिर बेशकीमती जमीन का दस्तावेज गायब कर दिया गया है। हिनू मौजा के खाता संख्या 328 के प्लॉट संख्या 514 की 1.55 एकड़ जमीन का लगान निर्धारण गलत तरीके से 1989-90 में बिल्टु अली और करना भुईया के नाम से कर दिया गया था।

2013 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तत्कालीन एसडीओ रामानंद प्रसाद सिंह, डीसीएलआर सुबोध कुमार गुप्ता, सीओ नरेश कुमार, अंचल निरीक्षक राजदेव दुबे और हल्का कर्मचारी अवधेश शर्मा सहित 27 लोग अभियुक्त बनाए गए थे। जांच आगे बढ़ी तो दस्तावेज गायब हो गए। सदर सीओ अमित भगत ने 8 सितंबर को कोतवाली थाना में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं