गढ़वा

बच्चों को शिक्षित करें ताकि आने वाले समय में हम गरीबी को मिटा सके : गिरिनाथ सिंह

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: आज मंत्री जी ने अपने सम्बोधन को करमा पूजा की जानकारी देते हुए शुरू किया। पूर्व मंत्री जी ने कहा करमा पूजा में बहन अपने भाई के लिए उपवास रखती है कि उनके भाई की लम्बी आयु हो यह पूजा प्रकृति पर्व के रूप में आता है। आगे मंत्री जी ने लोगों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दो ज़रूरतें मुझे इस क्षेत्र में दिखाई दे रही हैं। जैसे रोड की समस्या और शिक्षा की समस्या जिसके लिए मैं अवश्य कोशिश करूंगा कि रोड बनवाया जाएगा और शिक्षा के लिए इंटर तक विद्यालय का निर्माण किया जाएगा ताकि यहां की लड़कियों को गढ़वा पढ़ने नहीं जाना पड़े।

मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाषण और आश्वासन देने से गरीबी नहीं मिटेगी बल्कि शिक्षा से गरीबी मिटेगी। इसलिए मैं सभी माताओं से और अपने भाइयों से विनती करना चाहता हूं कि आप सभी अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि आने वाले समय में हम गरीबी को मिटा सके।

परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान संग्रहे खुर्द में मो. गुलसेर अंसारी पूर्व बीडीसी मंजूर अंसारी, फ़रीद अंसारी, अनवर अंसारी, मुमताज अंसारी,मुस्ताक अंसारी, अस्मुद्दीन अंसारी, मयनुद्दीन अंसारी सहित 50 से अधिक लोगों ने झामुमो एवं अन्य दलों को छोड़ कर पूर्व मंत्री के परिवर्तन यात्रा को समर्थन कर शामिल हुए। अंत में मंत्री जी ने करमा पूजा की बधाई देते हुए अपने किए हुए वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।