---Advertisement---

जमशेदपुर: रघुवर नगर को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया अवैध,भड़के भाजपाई दी चेतावनी..!

On: March 23, 2025 3:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रघुवर नगर को अवैध बताया तो उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी बर्मा माइंस मंडल ने मोर्चा खोल दिया है।भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने मंत्री के बयान को हताशा से भरा और बेबुनियाद बताया है।उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन, जो पूर्वी सिंहभूम जिले से आते हैं, उन्हें अपने क्षेत्र और इतिहास की पूरी जानकारी रखनी चाहिए, न कि सदन में तथ्यों के बिना बयान देना चाहिए।रघुवर नगर का ऐतिहासिक संघर्ष सूरज सिंह ने कहा कि रघुवर नगर का नाम जनता के संघर्ष और विधायक रघुवर दास के योगदान से जुड़ा है।

सूरज सिंह ने कहा कि अगर झामुमो और कांग्रेस सरकार बस्तियों को अवैध बताने की कोशिश करती है, तो भाजपा और बस्तीवासी सड़क पर उतरकर इस तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।उनका कहना था कि इस प्रकार के बयानों से जनता के संघर्ष को चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भाजपा सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि‌ पूर्व में एक एसपी और कांग्रेस नेता अजय कुमार ने जमशेदपुर के लांग टाउन बस्ती को उजाड़ने का प्रयास किया, तो बस्तीवासियों ने इसका विरोध किया। उस समय विधायक रघुवर दास जनता के साथ खड़े रहे और एक साल तक संघर्ष किया।अंततः टाटा स्टील को झुकना पड़ा और एमडी बी मुत्थुरमन ने बस्तीवासियों को पुनर्वास की व्यवस्था की।इस संघर्ष को सम्मान देने के लिए इस बस्ती का नाम ‘रघुवर नगर’ रखा गया।

मंत्री की आलोचना सूरज सिंह ने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन अब इस संघर्ष और बलिदान को नकारने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने झामुमो नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिना तथ्यों के सदन में गुमराह करने की आदत पड़ गई है। रघुवर नगर जनता के संघर्ष की पहचान है और इसे अवैध नहीं ठहराया जा सकता।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद