होशियारपुर (पंजाब):- किस्मत और वक्त कभी भी बदल सकता है, कुछ ऐसा ही हुआ है पंजाब के एक किसान के साथ, जो महज 4 घंटे में करोड़पति बन गया। मामला पंजाब के होशियारपुर का है, माहिलपुर के रहने वाले बुजुर्ग किसान की किस्मत ऐसी चमकी की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, शीतल सिंह परिवार के एक सदस्य के लिए दवाई लेने गए थे, इसी दौरान उन्होंने लॉटरी का एक टिकट भी खरीद लिया।
आया फोन और खुल गई किस्मत
शीतल सिंह जब घर पहुंचे तो 4 घंटे के बाद उन्हें लॉटरी ऑफिस से फोन आया कि उनके टिकट ने 2.5 करोड़ का इनाम जीता है। यह सुनकर शीतल सिंह को पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन लॉटरी ऑफिस ने जब पूरी डिटेल बताई तब जाकर किसान को यकीन हुआ। इसके बाद शीतल सिंह ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।
2.5 करोड़ का क्या करेंगे शीतल सिंह?
शीतल सिंह और उनका परिवार अब इस बात की योजना बनाने में लगा है कि लॉटरी की रकम को कैसे और कहां खर्च करना है। खेती के जरिए गुजर-बसर करने वाले शीतल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीं लॉटरी स्टाल के मालिक ने बताया कि वो पिछले 15 सालों से लॉटरी बेचने का काम कर रहे हैं, ये तीसरी बार हुआ है कि किसी को करोड़ों रुपए की लॉटरी लगी है।