रांची : प्रदेश की राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं।कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु ऊपर टोला निवासी राजेंद्र मुंडा की गुरुवार शाम गोली मार कर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टि में पुरानी रंजिश में हत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. पुलिस ने मृत बुजुर्ग राजेन्द्र मुंडा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक राजेन्द्र मुंडा का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था. मामले में पूर्व में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था.









