

रांची : प्रदेश में पिछले वर्षों से ताबड़तोड़ ट्रांसफर पोस्टिंग चल रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हो सकती है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक 13 मार्च के बाद कभी भी चुनावी तिथियों का ऐलान हो सकता है। जिसको देखते हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर पोस्टिंग को चुनाव आयोग ने संज्ञान में ले लिया है और चुनाव आयोग के निर्देशाअनुसार तबादले के निर्देश दे दिए हैं।
बताया जाता है कि ताबड़तोड़ ट्रांसफर पोस्टिंग की शिकायत चुनाव आयोग को मिल रही थी। इसके बाद चुनाव आयोग पहले की अपेक्षा और सख्त नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 1, 2026







