---Advertisement---

गढ़वा: लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा चुनाव आयोग, 7 मई को होगा सोशल मीडिया कैंपेन

On: May 3, 2024 6:54 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा: लोकसभा आम चुनाव 2024 को हम लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं। इसे लेकर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि निर्वाचन में हर किसी को बराबर का अधिकार है, हम सभी को इसमें अपना योगदान देने के साथ-साथ अपने आस-पास इसके प्रति लोगों को प्रेरित भी करना है। आगे उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा 7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन का आयोजन किया गया है। उक्त अभियान में गढ़वा जिले के सभी स्कूल/कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत आम नागरिक अवश्य भाग लें। इस बीच हर नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने निर्वाचन कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें और इस मुहिम का हिस्सा बने।

अभियान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को निर्वाचन के महत्व को बताते हुए उन्हें मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ साथ मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए भी जागरूक करना एक महत्वपूर्ण कार्य है। आम लोगों को ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर ‘जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर लोकतंत्र के एक जागरूक मतदाता के रूप में हम उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित कर सकेंगें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

गढ़वा: उपायुक्त ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

दिशा बैठक में मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

गढ़वा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11000 वोल्ट का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, कांडी और बरडीहा में बिजली आपूर्ति ठप

‘कॉफी विद एसडीएम’ में पहुंचे जेसीबी संचालक, सरस्वतिया अभियान के लिए सात ने स्वेच्छा से दी जेसीबी

गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह ने श्री रामलला मंदिर को उपलब्ध कराया वाटर कूलर