---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एचबीटीएल के कमेटी मेंबर का चुनाव संपन्न, विजय कुमार महतो जीते

On: June 21, 2024 3:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में एक कमेटी मेम्बर के लिए चुनाव में विजय कुमार महतो 39 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। सुबह से मतदान प्रक्रिया के बाद संध्या में वोटो की गिनती के बाद विजय कुमार महतो को 39 वोट उपेंद्र कुमार को 37 वोट, संतोष कुमार को 28 वोट और अब्दुल रऊफ को 23 वोट प्राप्त हुए। कुल मतदान 127 हुए थे। इस तरह से विजय कुमार महतो एचबीटीएल क्षेत्र से कमेटी मेंबर के रूप में विजयी घोषित किए गए। चुनाव पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने विजय कुमार महतो को विजयी घोषित किया।


वहीं दूसरी ओर बीआईडब्ल्यू क्षेत्र के मात्र एक उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह को निर्विरोध होने के कारण उन्हें बीआईडब्ल्यू का कमेटी मेम्बर घोषित किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश की देखरेख में संपन्न हुई।

इसके बाद दोनों कमेटी मेंबर के रूप में यूनियन कार्यालय जाकर सभी से मुलाकात की एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह और यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी, लखनपाल पाजी भी मौजूद रहे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली