---Advertisement---

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीणों ने प्रमुख से लगाई गुहार

On: October 8, 2025 10:00 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम संध्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते दिनों जल गया। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली गुल होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ गई है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही, पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने बिशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा, तब तक क्षेत्र अंधकारमय बना रहेगा और जनजीवन प्रभावित होता रहेगा।

मौके पर विकास शर्मा, रमाकांत शर्मा, दीपक शर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, दिनेश मेहता, राजनाथ रजवार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने जनहित में इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू