झारखंडहजारीबाग

हजारीबाग में हाथियों ने मचाया उत्पात; कई घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण खौफजदा

झारखंड वार्ता न्यूज़

हजारीबाग:- 25 से 30 हाथियों के झुंड ने हजारीबाग में सब तहस-नहस कर दिया। उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। जिले के बड़कागांव के गोंदलपुरा में बीती रात हाथियों का यह झुंड घुस आया। हाथियों ने खलिहान में रखे धान को चट कर दिया। वहीं खेत में रखी फसलों को रौंद डाला। वहीं कई घरों में भी तोड़-फोड़ की। इस दौरान किसान और वनकर्मी हाथियों के झुंड को भगाने में हांफते नजर आये। हाथियों का यह झुंड चरही के जंगलों से होते हुए गोंदलपुरा पहुंचा था। हाथियों के डर से गांववालों की पूरी रात खौफ में कटी। किसानों का कहना था कि पहले ही बढ़ता पाला फसलों को नुकसान कर रहा है, इस पर यह हाथियों का कहर। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।