राष्ट्रिय

भारत आ रहे हैं एलन मस्क, खत्म होगा टेस्ला कारों का इंतजार!

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अप्रैल महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ये माना जा रहा कि भारत के दौरे पर यहां वे निवेश योजना का खुलासा करने के साथ करने के साथ टेस्ला के नए प्लांट डालने की घोषणा कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद वे अलग से भारत में अपने निवेश करने के प्लान का खुलासा करेंगे। उनका यह दौरा 22 से 27 अप्रैल के बीच हो सकता है।

टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर 2 बिलियन डॉलर के निवेश की संभावना जताई जा रही है। ये माना जा रहा कि टेस्ला की टीम अपने प्रस्तावित प्लांट के लिए उपयुक्त जगह तलाशने के लिए कई राज्यों का दौरा कर सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात ने टेस्ला को अपने यहां फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन के साथ आकर्षक ऑफर दिए हैं। इसके अलावा तेलंगाना सरकार भी ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अपने यहां लाने के लिए बातचीत कर रही है। टेस्ला की टीम गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई राज्यों का दौरा कर सकती है।

खबर है कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपनी कंपनी को भारत में लाने के लिए रिलायंस के साथ डील कर सकते हैं। भारत दुनिया के सबसे बड़े व्हीकल मार्केट में से एक है और टेस्ला इसका लाभ उठाना चाहती है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।