---Advertisement---

गढ़वा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

On: April 23, 2025 8:22 AM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा प्रखंड अंतर्गत कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को पलामू एसीबी की टीम ने 5000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गढ़वा जिले के कोरवाडीह निवासी अखिलेश चौधरी (31) ने लिखित शिकायत की थी कि उसके नाम पर गांव में मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण योजना स्वीकृत हुआ था। योजना में किए गए कार्य का बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए जब ये रोजगार सेवक गुलजार अंसारी से मिले तो रोजगार सेवक के द्वारा 5 हजार रुपये बतौर घुस मांगा गया। वे घुस नहीं देना चाहते थे। उनकी शिकायत पर एसीबी की टीम के द्वारा मामले की जांच की गई तो आरोप सत्य पाया गया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जाल बिछाकर एसीबी की ट्रैप टीम नें रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू