---Advertisement---

चाईबासा: नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,आईईडी ब्लास्ट,दो जवान घायल

On: April 12, 2025 2:30 PM
---Advertisement---

चाईबासा: छोटानागरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें और लिफ्टिंग कर रांची भेजा गया है। जिनका इलाज राज हॉस्पिटल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवानों में कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान शामिल हैं।

बता दें कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान छेड़ रखा है इस अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता भी मिली है। कई आईईडी विस्फोटक बरामद हुए और उन्हें डिफ्यूज किया जा चुका है। नक्सलियों के भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी जप्त किए जा चुके हैं। नक्सलियों के छुपाने के कई बंकरों को सुरक्षा बलों में ध्वस्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ऐसे में नक्सली अब अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और रास्ते में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए आईईडी विस्फोटक प्लांट करते जाते हैं।

बताया जा रहा है कि सांडा के जंगलों में अभी काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दोस्तों के साथ पनाह लिए हुए हैं और अपनी नक्सली गतिविधि चल रहे हैं। जो सुरक्षा बलों के पहुंचने के रास्ते में आईईडी विस्फोटक छुपा कर रख देते हैं। इसी दौरान नक्सलियों की टोह में निकले सुरक्षा बल के जवान आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए और घायल हो गए हैं।

एसपी आशुतोष शेखर के मुताबिक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील हैं.

इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now