---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

On: November 8, 2024 11:00 AM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बस्तर आईजी ने इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र में था, तब माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now