

चतरा: जोरी में टीएसपीसी और पुलिस के बीच बुधवार को भीषण मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है जबकि एक नक्सली को जिंदा पकड़ने में कामयाबी मिली है।चतरा एसपी विकास पांडेय ने टीएसपीसी नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है।पुलिस ने घटनास्थल से एक एके 47 भी बरामद की है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है।
सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना और जोरी थाना पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीएसपीसी सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझू के दस्ते के नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई।
नक्सलियों का नेतृत्व कर रहे नक्सली हरेंद्र गंझू सहित दो नक्सलियों मारे गए। एक नक्सली को पुलिस ने जिंदा पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने एक एके-47 भी बरामद की है।
बता दें कि कि इसी साल 2024 सात फरवरी को इसी जंगल में पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच भीषण मदभेड़ हुई थी। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और दो जवान घायल हुए थे।
घटना में जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू उग्रवादी दस्ते का नेतृत्व कर रहा था। हरेंद्र गंझू टीएसपीसी का दुर्दांत उग्रवादी है और उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



