---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

On: June 26, 2024 8:33 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के गंडोह इलाके के बजाद गांव में बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 2 आतंकी मारे गए हैं। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यहां कुछ और आतंकी फंसे हुए हैं, ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

बीते दिनों डोडा जिले में हुए दो आतंकवादी हमलों के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच आज सुबह करीब 9.50 बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी फायर किया और इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरु हो गई। कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

गौरतलब है कि 11 जून को चत्तरगल्ला में एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इन दोहरे हमलों के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल