---Advertisement---

अररिया में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर; 5 जवान घायल

On: March 22, 2025 6:08 AM
---Advertisement---

अररिया (बिहार): बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में 5 जवान घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है और एक अपराधी (चुनमुन झा) भी जख्मी हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पूर्णिया के एक प्रसिद्ध तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित था। बताया जा रहा है कि रात के 2:00 बजे हुए इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास हुई। एसटीएफ के चार जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। चुनमुन झा महीनों से फरार था और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नरपतगंज के थलहा में छिपा हुआ है। लगभग 2 बजे, एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की, जिसके दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। एक अपराधी मौके से भाग निकला, जबकि चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। उसे नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉ. प्रदीप कुमार ने पुष्टि की कि चुनमुन झा को 6 से 7 गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही संख्या का पता चलेगा।

बताया जा रहा है कि जिस अपराधी को गोली लगी, वह पूर्णिया में तनिष्क शो रूम लूट कांड का आरोपी था और इसके तार आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड से भी जुड़े थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now