July 26, 2026

अनगड़ा जंगल में TSPC नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, हथियारों का जखीरा बरामद

Picsart_24-01-15_14-16-03-960.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

चतरा:- प्रतिबंधित टीएसपीसी (TSPC) नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हुई। नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के साथ टीएसपीसी (TSPC) रीजनल कमांडर आक्रमण और शशिकांत दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान हथियारों का जखीरा व नक्सली साहित्य बरामद होने की सूचना है। मुठभेड़ के बाद जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जवान जुटे हुए हैं। खुद पर सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर नक्सली फरार हो गए।

ख़बर को शेयर करें।