जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली मार गिराया गया है। इस एनकाउंटर में दो जवान भी घायल हुए हैं। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए अभियान का हिस्सा थी।
यह मुठभेड़ बांदीपोरा के एक जंगली इलाके में हुई जहां सुरक्षाबलों को आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी। जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरना शुरू किया आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया बताया जा रहा है कि अल्ताफ लाली संगठन का एक प्रमुख सदस्य था और वह कई आतंकी हमलों में शामिल था। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि इनपुट्स हैं कि कुछ और आतंकी भागने में कामयाब हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान में ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।