July 26, 2026

अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा समन…

images-2.jpeg

रांची :- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 14 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

ई़डी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी।

ख़बर को शेयर करें।