---Advertisement---

शादी से इंकार करने पर बौखलाया प्रेमी, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

On: April 2, 2024 7:42 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

मध्यप्रदेश:- बैतूल जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शादी से इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना के बाद बुरी तरह से झुलस चुकी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित युवती और उसकी मां ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा बताया कि आर्यन मालवीय नाम के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी और युवती के बीच लम्बे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती बैतूल शहर के एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्स गर्ल का काम करती है। आरोपी आर्यन युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने फिलहाल शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल आरोपी आर्यन की तलाश कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल