सिल्ली काॅलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में परिवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: March 10, 2025 1:05 AM

---Advertisement---
सिल्ली: सिल्ली काॅलेज सिल्ली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन रविवार को परिवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार,श्रम नियोजन विभाग के डॉक्टर आलोक कुमार,डोरंडा कॉलेज के एनएसएस वरीय स्वयंसेवक दिवाकर आनंद शामिल हुए। अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया गया तत्पश्चात नृत्य व भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रजेश कुमार ने कहा कि अपने जीवन परिवेश को स्वच्छ सादगी बनाए। परिवेश जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना होता है । इस कार्यक्रम में आलोक कुमार,दिवाकर आनंद,विश्वनाथ मुंडा ,देवाशीष कुमार, कुलदीप कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वर्ष 2021-24 सत्र के शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुपमा महतो एवं कार्तिक पाहन के नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन बीएन मुंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर कॉलेज की शिक्षक अनंत कुमार महतो,केशव राय,सुनील , निखिल, रिजु, अर्चना,कृति,श्यामल दे आदि उपस्थित थे।