---Advertisement---

नीट पेपर लीक मामले में EOU की झारखंड में दबिश, देवघर से पांच लोग गिरफ्तार

On: June 22, 2024 4:55 AM
---Advertisement---

एजेंसी: नीट पेपर लीक मामले में सरकार और EOU गंभीर हो गई है। पेपर लीक मामले की तार झारखंड से भी जुड़ने की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि झारखंड के हजारीबाग के एक सेंटर से पेपर लीक हुआ था। पटना में जले पेपर के टुकड़ों के पेपर मिलने के बाद बताई जा रही है। पेपर के कोड पर अंकित नंबरों से झारखंड का तार जुड़ गया है। इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक EOU ने इस मामले में झारखंड में भी छापामारी की है और देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वही पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आधी रात सख्त कानून लागू कर दिए हैं। वही इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। दूसरी ओर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम यादव को पूछताछ के लिए EOU ने नोटिस भेज दिया है। उनसे पूछताछ होगी।

इधर कथित रूप से पेपर लीक मामले का सरगना संजीव मुखिया की तलाश में पुलिस लगी हुई है। उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी हो रही है।

झारखंड के देवघर से सिंटू को गिरफ्तार किया गया था और कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल