---Advertisement---

विश्रामपुर में स्थापित होगी इथेनाॅल डिस्टिलरी! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाया मामला

On: July 21, 2025 12:10 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: आज लोकसभा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेहला (विश्रामपुर) में इथेनाॅल की डिस्टिलरी स्थापित करने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

श्री राम ने कहा कि झारखण्ड राज्य औद्योगिक क्षेत्र रेहला (पलामू) अंतर्गत पर्याप्त जमीन है। यहां पर इथेनाॅल की डिस्टिलरी स्थापित हो सकती हैं। चावल से इथेनाॅल बनाने पर प्रदूषण की भी कोई समस्या पैदा नही होगी। उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल डैम) पूर्ण हो जाने पर पानी भी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही Value Addition कर Agro Industries एंव Pharma Industries के लिए भी प्रोडक्टस बनाये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यहां पर Rehla Caustic Soda Factory के अलावा कोई उद्योग-धन्धा नही हैं जहां पर लोगों को रोजगार मिल सकें।
      

माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी जी से अनुरोध हैं कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विश्रामपुर प्रखण्ड के रेहला में इथेनाॅल की डिस्टिलरी स्थापित करने कृपा की जाय।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now