July 26, 2026

सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान ने नहीं किया रिहा, जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Picsart_25-01-25_09-48-31-479.jpg

कराची: पाकिस्तान के कराची जेल में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। इस मछुआरे का नाम बाबू बताया जा रहा है जिसे 2022 में पाकिस्तान के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार बाबू अपनी सजा पूरी कर चुके थे और अब उनकी रिहाई का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बार-बार जेल में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई की मांग उठती रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है, बाबू से पहले पिछले दो वर्षों में सात अन्य भारतीय मछुआरों की भी पाकिस्तान में मौत हो चुकी है। बाबू जैसे 180 अन्य भारतीय मछुआरे भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं और वे अपने दिन गिन रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed