July 27, 2026

झारखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Picsart_25-06-20_08-10-01-166.jpg

Jharkhand Weather: झारखंड में 17 जून को दस्तक देने के बाद मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 20 जून 2025 के लिए ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है‌। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आठ जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग जिले शामिल हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

मौसम विभाग ने 10 जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा हैं। वहीं गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला व सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देवघर और जामताड़ा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 300.4 मिलीमीटर वर्षा राजधानी रांची के कांके में हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.2 डिग्री सेंटीग्रेड बोकारो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed