---Advertisement---

इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में संत माईकल +2 स्कूल मुरी के विधार्थीयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

On: July 31, 2023 12:15 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल मुरी में इंटरनेशनल मेथ ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में वर्ग प्रथम से वर्ग दसवी तक के बच्चो ने भाग लिया। जिसमें श्रेयस मेहता, सानु कुमार, ईशा मुंडा, किशन कुमार, ईशान कुमार दास , आकाश कुमार महंती, आलोक दास आदि ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय में पदण हासील उन विद्यार्थीयो को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधालय के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने उनकी इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल प्रजापति ने विद्यालय के सभी गणित पढ़ाने वाले शिक्षको को उनके परिश्रम की सराहना की और कहा कि बच्चो के इस उपलब्धि में सभी शिक्षको का बहुत योगदान है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक अभिरूप दत्ता, ममता गोस्वामी, विमल साहू, सुशील कुमार, मंजु कुमारी, रमेश गोराई सोमांशी तिवारी, अजय बाईक, मनीषा सिंह, मिथिलेश कुमार महतो, शेखर कुमार, वि वेंकट राव, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो