---Advertisement---

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल, मुरी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

On: February 27, 2026 7:01 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुञ्ज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में संत माईकल +2 स्कूल, मुरी के विजेता प्रतिभागियों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी उत्कृष्ट समझ के लिए स्वर्ण पदक, रजत पदक,काँस्य पदक, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में चौदह छात्रों को स्वर्ण पदक, नौ छात्रों को रजत पदक एवं नौ छात्रों को काँस्य पदक दिया गया। इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी एवं अनीता देवी उपस्थित रही। विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने कहा कि इस तरह के परीक्षा एक विशेष शैक्षिक पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का पुनर्जागरण करना है। यह परीक्षा विशेष रूप से विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता, इतिहास, धर्म, और जीवन मूल्यों से परिचित कराने के लिए आयोजित कराई जाती है। विद्यालय के निर्देशक डॉ. राकेश कुमार ने अखिल विश्व गायत्री परिवार को धन्यवाद देते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिए और कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक परीक्षा भर नहीं है बल्कि यह एक संस्कार निर्माण अभियान है जो विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है। इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा प्राचार्य सी. एल. प्रजापति, शिक्षक वि. वेंकट राव, शिक्षका मनीषा सिंह, मंजू कुमारी एवं ममता गोस्वामी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!

धुरंधर 2 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति के साथ शिकायत दर्ज कराई

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का तेवर, बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी