July 26, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2025: गारू प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में तैयार हुई आयोजन की रूपरेखा

image_editor_output_image-421406487-1754564479067.jpg

निरंजन प्रसाद

गारू (लातेहार): आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रखंड सभागार गारू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी दिनेश मिश्र ने की। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पूर्वाभ्यास, ध्वजारोहण की समय-सारणी, तथा समारोह के सफल संचालन को लेकर गहन चर्चा की गई। सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को समयबद्ध ढंग से समन्वय स्थापित कर समारोह को धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए गए।अंचल अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी राष्ट्रीय एकता और बलिदान की स्मृति है, जिसे पूरे सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा।

बैठक में जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, प्रखंड प्रमुख सीता देवी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया।

ख़बर को शेयर करें।