जमशेदपुर

मानगो फिर धांय-धांय,एक युवक की मौत

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर से सटे कपाली थाना क्षेत्र के अलबेला गार्डेन में मोहम्मद राजिब नामक युवक को गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर लड़कों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद अपराधियों ने उसको गोली मार दी।गोली लगने के बाद उसको तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया है।स्थिति गंभीर देख टीएमएच रेफर किया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना के बाद कपाली पुलिस वहां पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर रही है।इस घटना में पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।