---Advertisement---

झारखंड में फूड सेफ्टी को लेकर 21 फूड इंस्पेक्टर से लापरवाही को लेकर मांगा गया स्पष्टीकरण                                    

On: October 29, 2024 10:09 AM
---Advertisement---

रांची: दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने की शिकायत पर राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित राज्य के 21 फूड इंस्पेक्टर के अलावा रांची एसीएमओ डाॅ. खेतान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुमंत कुमार तिवारी के अनुसार ये न तो सैंपल सही तरीके से जांच के लिए भेजते हैं और न ही इनकी रिपोर्ट कभी मिलती है। उन्होंने पिछले छह वर्षों से विभाग का नाम बदनाम कर रखा है। हर जगहों से अपने एजेंट के माध्यम से वसूली करने की शिकायत मिलती रही है। शिकायतों के बाद भी ये अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाहन नहीं करते और अपने डाटा आपरेटरों से वसूली करवाते हैं। जबकि, इन्हें सैंपल जमाकर जांच की रिपोर्ट पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें