---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: फैक्ट्री के बॉयलर में हुआ विस्फोट, एक की मौत, 1 गंभीर

On: October 14, 2024 4:57 AM
---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। इस घटना में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, बॉयलर में अत्यधिक दबाव के कारण विस्फोट हुआ, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। वहीं बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर कंपनी के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है, ताकि आग और विस्फोट के पीछे के कारणों को समझा जा सके। पुलिस और प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें