झारखंड

रेल टेका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सिंगपुर मैरिज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 20 सितंबर को आयोजित रेल टेका आंदोलन में शामिल होने के लिए मुरी पहुँचने वाले समाज के सभी भाई, बहन, माता, पितातुल्य अभिभावक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, युटुबर, सोशल मीडिया सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। वहीं उन्होंने कहा कि आप लोगों की सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन सफल हो ही नहीं सकता। आप लोगों ने अपने हक एवं अधिकार के लिए साहसिक कदम उठाते हुए अपना परिचय देते हुए इस कार्यक्रम में साथ दिया। साथ ही साथ सिल्ली तथा दूर दराज से आए समाज के लोगो ने भी पूरे रास्ते पर कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। इसी तरह का समाज के लोगों का सहयोग रहा तो हम जल्द से जल्द अपने आंदोलन पर कामयाब होंगे। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो, संगठन सचिव रघुनाथ महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो, सिल्ली विधानसभा प्रभारी शशि रंजन महतो, रणजीत सिंह, घनेश्याम महतो, विकास महतो, दिनेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।