---Advertisement---

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

On: December 15, 2024 4:11 PM
---Advertisement---

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वो पिछले कई सालों से हार्ट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और करीब दो साल पहले उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज के कारण स्टेंट भी लगाया गया था। फिलहाल, 73 साल के जाकिर हुसैन के तमाम चाहने वाले फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

ज़ाकिर हुसैन भारत के प्रसिद्ध तबला वादक हैं। वे मशहूर तबला वादक क़ुरैशी अल्ला रक्खा ख़ान के पुत्र हैं। अल्ला रक्खा ख़ान भी तबला बजाने में माहिर माने जाते थे। ज़ाकिर हुसैन जब अपनी उंगलियों और हाथ की थाप से तबला बजाते हैं तो संसार को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। उनके तबले के सुर को सुन लोग मदहोश हो जाते हैं और कहते हैं ‘वाह उस्ताद’। ज़ाकिर हुसैन ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी कला का परचम लहराया है। जीवन में इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भी उस्ताद को सादगी से रहना पसंद है और वह अक्सर जमीन से जुड़े रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्षों के बाद यह मुकाम पाया है। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

ज़ाकिर हुसैन का बचपन मुंबई में ही बीता। 12 साल की उम्र से ही ज़ाकिर हुसैन ने संगीत की दुनिया में अपने तबले की आवाज़ को बिखेरना शुरू कर दिया था। प्रारंभिक शिक्षा और कॉलेज के बाद ज़ाकिर हुसैन ने कला के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित करना शुरू कर दिया। 1973 में उनका पहला एलबम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ आया था। उसके बाद तो जैसे ज़ाकिर हुसैन ने ठान लिया कि अपने तबले की आवाज़ को दुनिया भर में बिखेरेंगे। 1973 से लेकर 2007 तक ज़ाकिर हुसैन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समारोहों और एलबमों में अपने तबले का दम दिखाते रहे। वह भारत में तो बहुत ही प्रसिद्ध हैं ही, साथ ही विश्व के विभिन्न हिस्सों में भी समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now