---Advertisement---

बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में विदाई समारोह का आयोजन, पूर्व ब्रांच मैनेजर को किया गया विदा

On: November 5, 2023 10:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मझिआंव (गढ़वा):- मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक बरडीहा शाखा में शनिवार को विदाई समारोह आयोजन कर पूर्व ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार को विदाई दी गई। वहीं विदाई समारोह के दौरान कर्मियों ने उपहार देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व अनिल कुमार का तबादला पाकुड़ आरबीओ में किया गया है। जिन्हें शनिवार को रिलीज किया गया। उनके स्थान पर नए बीएम शशांक कुमार जमशेदपुर एसबीआई से भारतीय स्टेट बैंक बरडीहा शाखा में योगदान दे चुके हैं और कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।


वहीं पूर्व ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार ने कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, 2 साल कैसे कट गया पता भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि ब्रांच में ग्राहकों के कार्यों को निष्पादन करने में सभी कर्मियों का अच्छा सहयोग मिला, जिससे ब्रांच का नाम रोशन हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रांच में भीड़ को कम करने में यहां के सीएसपी संचालकों का अच्छा सहयोग रहा है, जो ग्राहकों को अच्छे तरीके से ससमय जमा निकासी कराते रहे, जिससे ब्रांच में भीड़ कम रहा।

धर नए ब्रांच मैनेजर शशांक कुमार ने कहा कि शाखा बरडीहा ब्रांच में अनिल सर का कार्यकाल अच्छा रहा, जो कुछ दिनों में ही पता चल गया। साथ ही कहा कि ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। अगर कोई भी परेशानी होती है तो ग्राहक हमसे सिधे संपर्क करें, उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा। इस दौरान शाखा के कैश ऑफिसर सुब्रत कुमार तिवारी, क्लर्क उपेंद्र चौबे, भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे, गार्ड मोहन तिर्की, FOS जितेंद्र बैठा, कर्मी सुनील कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया