July 27, 2026

बुद्धा पब्लिक स्कूल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

IMG-20250215-WA0015.jpg

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में युकेजी की अध्यापिका आशा चौधरी के विद्यालय छोड़ने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों के द्वारा सटीक और प्रेरणादायी विदाई भाषण दिया गया। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। शिक्षिका के रूप में आशा चौधरी ने हमेशा बेहतर किया। उनकी कार्यशैली हमेशा सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी रहेगी। अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक और अभिभावक के काफी नजदीक रही। उक्त बातें बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक ने कही। विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने कहा कि आशा चौधरी ने हमेशा विद्यालय के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके शिक्षण शैली हमेशा विद्यार्थियों के लिए ज्ञान रूपी रही। कार्यक्रम के दरमियान सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण भावुक हो गए। इस मौके पर अंजली कुमारी, राहुल भद्रा,नकुल बड़ाईक, गोविंन्दर सिंह, प्रतिमा देवी, हर्षा कुमारी, प्रेमचंद, सुजाता, जितेंद्र महतो, राकेश महतो, लंकेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed