---Advertisement---

रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, किया विरोध प्रदर्शन

On: February 8, 2026 5:17 PM
---Advertisement---

कृषि जमीन की रक्षा करे सरकार – सुफल महतो

राहे :- बुंडू, बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह,कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर,खाटंगा,डोमनडीह गांव के कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की कोशिश के खिलाफ प्रभावित किसानों ने शिवटंगरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर कृषि जमीन नहीं देने का लिया शपथ। कृषि जमीन हमारा जान है,जान देंगे- जमीन नहीं देंगे, जमीन अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लघंन नहीं चलेगा, चौड़ीकरण के नाम पर कृषि जमीन पर नये रोड का निर्माण नहीं चलेगा।किसान नेता सुफल महतो ने कहा बुंडू – बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह, कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह, गांव के किसानों के कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की कोशिश के खिलाफ किसानों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एवं उपायुक्त रांची को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण के लिए जमीन नहीं देने तथा कृषि जमीन की रक्षा का गुहार लगा चुके हैं,80 प्रतिशत किसानों की सहमति का खुल्लम खुल्ला उलंघन हो रहा है।छोटे छोटे जमीन का टूकड़ा किसानों का जीवन का आधार है। झारखंड में मात्र 25 प्रतिशत ही कृषि जमीन है, वाकी पठारी जमीन है। सरकार कृषि जमीन की रक्षा करे वरना जबरन जमीन अधिग्रहण का तीखा विरोध होगा। महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो ने कहा उक्त गांवों में ग्राम सभा कर कृषि जमीन रोड निर्माण के लिए नहीं देने के फैसले का प्रति सरकार को दिया जा चुका है।इस अवसर पर सर्वेश्वर महतो, प्रेम नाथ महतो, निरंजन अहिर, विशेश्वर महतो, नारायण महतो,पुशुवा महतो, राजेन्द्र गोझू, पशुपति महतो, कुशल महतो, गोबिंद महतो,बिहारी महतो, धनेश्वर अहिर,अजय, हेमंती देवी,मौला देवी, भवानी देवी, कोकिला देवी,विधा देवी, संपत्ति देवी,सुखंती देवी,सितोला देवी,सति देवी, प्रतिमा देवी, करूणा देवी,उषा देवी, कमला देवी मधुसूदन महतो, हरिप्रसाद महतो, राजकुमार महतो,गिरीधर महतो,दिनबंधू महतो, कलेश्वर महतो, जनार्दन महतो, गिरिजा महतो, प्रदीप महतो, मुकेश महतो,चक्रधर महतो,अमर महतो, बिंदेश्वर महतो, बसंती देवी, चंचला देव,झालो देवी, चांदो देवी, ललनी देवी,रोजोवाला देवी,प्रकाश महतो सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।अंत में किसानों के कृषि जमीन पर रोड निर्माण की किसी भी प्रकार के हरकत का विरोध करने का निर्णय लिया गया। किसानों के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अक्षय महतो ने किया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now