---Advertisement---

आज से बदल जाएंगे FASTag के नियम, जान लें वरना भरना‌ पड़ेगा दोगुना पैसा

On: February 17, 2025 2:48 AM
---Advertisement---

New FASTag Rules: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो 17 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे। इन नए नियमों के तहत, अगर आपका फास्टैग टैग किन्ही कारणों से ब्लैकलिस्ट, बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह काम टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी किया जा सकता है। अगर चालक इसमें असफल रहता है तो उसे दोगुना टोल भुगतान करना होगा। नए नियमों के तहत, उपयोगकर्ताओं को अपने फास्टैग स्टेटस को सुधारने के लिए 70 मिनट की विंडो दी जाएगी। केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं करने और वाहन नंबर के साथ चेसिस नंबर का मिलान नहीं करने जैसे कारणों से फास्टैग को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

नियमों के अनुसार, फास्टैग खाते में राशि कम होने, केवाईसी पूरी न होने या परिवहन विभाग के साथ किसी विवाद के चलते निष्क्रिय (ब्लैकलिस्ट) हो सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि जुर्माने से बचने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले अपने फास्टैग खाते में पर्याप्त राशि रखें।

ऐसे जांचें अपने फास्टैग की स्थिति

• परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


• “Check E-Challan Status” या संबंधित विकल्प को चुनें।


• अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

• इसके बाद आप जान सकेंगे कि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है या नहीं।

फास्टैग ऐसे करें अनब्लॉक

• सबसे पहले, फास्टैग को रिचार्ज करें और न्यूनतम बैलेंस सुनिश्चित करें।


• फिर पेमेंट वेरिफाई करें।

• इसके बाद, फास्टैग का स्टेटस चेक करें और कुछ देर में वह एक्टिव हो जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर