July 26, 2026

पलामू: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Picsart_24-08-06_14-30-00-369.jpg

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के हूरलौंग में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। दोनों धनरोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हुरलौंग गांव के निवासी नागेंद्र चंद्रवंशी (55) और उनके पुत्र अश्विन वर्मा उर्फ पिंटू चंद्रवंशी (30) मंगलवार की सुबह अपने खेत में झूलते बिजली के तार की चपेट के आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने झूलते तार को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

ख़बर को शेयर करें।