---Advertisement---

गढ़वा में भय, भ्रष्टाचार, पलायन व अशिक्षा मुख्य समस्याएं : अजय मेटल

On: September 27, 2024 12:04 PM
---Advertisement---

गढ़वा: बसपा के तत्वावधान में “बदलाव यात्रा” का दूसरा फेज भी लगातार जारी है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने 22 अगस्त से बदलाव यात्रा निरन्तर जारी रखा है। इस बदलाव यात्रा के दौरान पहली फेज में विधानसभा के लगभग हर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। वहीं आज शुक्रवार को रंका प्रखंड के हुरदाग, भलुआनी, सोनदाग होते हुए टीमन बाजार पहुंचे जहां फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन में बतौर अतिथि कमिटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान जगह जगह पर जनताओ के द्वारा फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया तथा स्वेच्क्षा से बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन से साथ देने का तथा सामंती विचारधारा के जनप्रतिनिधियों को उखाड़ फेंकने का शपथ लिया।

वहीं संघर्षशील एवं जुझारु प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक माह से भ्रमण करने दौरान यहां सिर्फ़ लूट, भ्रष्टाचार, पलायन तथा गरीब दलित के बच्चे अशिक्षा का शिकार है सुदूरवर्ती क्षेत्र में तो और देखने को मिलता है। उन्होने कहा की आज गढ़वा विधनसभा मे विकास के पैमाना मे कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। चाहे पूर्व के विधायक या मंत्री हो या वर्तमान के सब एकही सिक्के के पहलू हैं। इसी उद्देश्य के साथ बसपा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव यात्रा निकाली है ताकि यहां के दबे गरीब दलित पिछड़े को माली हालत और रहन सहन बदल सके।

बदलाव यात्रा सह जनसंपर्क अभियान में गढ़वा बसपा ज़िला महासचिव शिवशंकर मेहता, रामकंडा प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी, डंडा प्रखंड अध्यक्ष नंदू राम, शशि कुमार मेहता, रविंदर राम, छोटेलाल राम, कुलदीप राम, पिंटू राम, उदय कुमार रवि, विनोद कुमार, राजू खरवार, विनय कुमार अनिता देवी, बसंती देवी, विमला देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now