---Advertisement---

जामताड़ा: जंगल में मिला तीसरी कक्षा की छात्रा का शव, रेप कर हत्या की आशंका

On: February 17, 2025 6:06 AM
---Advertisement---

जामताड़ा: नाला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की एक बच्ची का शव भदरबुड़ी जंगल से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है। इसे लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बच्ची शनिवार से लापता थी। जिस लड़के पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगा है, वह फरार बताया जा रहा है। शव के पास से कुरकुरे का रैपर सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि बच्ची को लालच देकर जंगल की तरफ ले जाया गया था।गांव के लोगों और मृत बच्ची के परिजनों ने गांव पहुंची पुलिस के सामने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार को थाने में दर्ज कराई थी। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। रविवार को किसी ने बच्ची का शव जंगल में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में इलाके में छापेमारी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार