

गढ़वा :– जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार स्थित एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे चार मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। जिला प्रशासन ने भी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 16, 2026







