---Advertisement---

2027 तक फाइलेरिया मुक्त झारखंड का लक्ष्य, 80 प्रखंडों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत

On: August 10, 2025 7:20 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में 2027 तक फाइलेरिया मुक्त लक्ष्य के तहत 10 अगस्त से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान शुरू हुआ। पहले चरण में 9 जिलों (चतरा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार, दुमका) के 80 प्रखंडों में 1.42 करोड़ की आबादी में से 1.27 करोड़ लोगों को डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन दवा निशुल्क दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान में शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, शहरी विकास, पेयजल व स्वच्छता, आजीविका और पीएचईडी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। फाइलेरिया मुक्ति के लिए बूथ और घर-घर जाकर, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को छोड़कर, सभी पात्र लोगों को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित खुराक अपने सामने खिलाएंगे। यह अभियान 11 से 25 अगस्त तक चलेगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद दवा खाकर जामताड़ा से इस अभियान की शुरुआत की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “मैंने दवा ली है, आप भी लें। हर हाल में झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक झारखंड को पूरी तरह फाइलेरिया मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वस्थ झारखंड, सक्षम झारखंड के विजन को साकार करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि आप यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया केवल शारीरिक अपंगता नहीं लाता। बल्कि व्यक्ति के आत्मसम्मान, आजीविका और मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरी चोट पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि इस बीमारी को रोका जा सकता है। वह भी साल में केवल एक बार दी जाने वाली दवा के उपयोग से बीमारी को रोका जा सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई