July 26, 2026

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

image_editor_output_image-698194183-1691711552580.jpg

महुआडांड़ संवादाता रामप्रवेश गुप्ता

लातेहार :- महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महुआडांड़ स्वास्थ्य प्रभारी अमित खलखो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, संत जेवियर महाविद्यालय प्राचार्य फादर डॉक्टर एमके जोश, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को दवा लेने के फायदे बताते हुए जागरूक किया। प्रखंड के हामी, चटकपुर, गढ़बुढ़नी, मिरगी समेत प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों की जांच करते हुए फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

ख़बर को शेयर करें।