---Advertisement---

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज, बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसने का आरोप

On: August 8, 2025 10:41 PM
---Advertisement---

देवघर: देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत मंदिर के पुजारी और पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने की है। मनोज तिवारी 2 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान सुल्तानगंज से देवघर आए थे। इस दौरान निशिकांत दुबे भी उनके साथ थे।

प्राथमिकी के अनुसार, श्रावण मास में भारी श्रद्धालुओं के बीच वीआईपी/वीवीआईपी प्रवेश प्रतिबंध के बावजूद दो अगस्त को रात 8:45 से 9 बजे के बीच दोनों बीजेपी सांसदों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूजा करने को लेकर मामला है, उनके खिलाफ अब तक 51 मामले दर्ज हो चुके हैं, और वे देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी देंगे।

एक अधिकारी के अनुसार, निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कांशीकांत दुबे, शेषाद्रि दुबे और अन्य के खिलाफ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, पुलिस के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना से हजारों श्रद्धालुओं में भय फैल गया और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।

पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत में कहा गया है कि श्रावणी मेले के दौरान मंदिर में वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी, लेकिन 2 अगस्त को मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्ककांत दुबे, दोनों सांसदों के पीए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियम तोड़कर जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई और श्रद्धालुओं में अफरातफरी फैल गई। पूजा भी बाधित हुई। पुरोहितों ने प्रवेश से मना किया था, लेकिन स्थानीय व्यक्ति अभयानंद झा ने मनोज तिवारी और उनके सचिव को अंदर पहुंचा दिया। निशिकांत दुबे पर मंदिर में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।


Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा