---Advertisement---

बिशुनपुरा: पूर्व विधायक के साथ भूमि विवाद मामले में दोनों पक्षो पर प्राथमिकी दर्ज

On: July 13, 2023 6:52 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बीते दिन मंगलवार की शाम पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव के समर्थकों एवं ठाकुर परिवार के साथ भूमि विवाद मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां पहला पक्ष से पूर्व विधायक सह बड़े राजा के सहयोगी धर्मेंद्र साव पिता रामजन्म साव ने गोरख भंडारी, बिकास भंडारी, दिनेश शर्मा सहित अन्य 5 लोगो के विरुद्ध आवेदन दिया है। वही दूसरा पक्ष से दिनेश शर्मा ने बड़े राजा सह राज राजेन्द्र प्रताप देव, बिजय देव सहित 30 लोगो पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने बताया कि थाना कांड संख्या 26/23, एवं 27/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। मालूम हो कि बीते दिन पूर्व विधायक के द्वारा खेत की जुताई में मारपीट को लेकर सैकड़ो ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे।ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद बंशीधर नगर एसडीपीओ एवम पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के आश्वाशन के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी