---Advertisement---

पलामू: कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, स्टेशन मास्टर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

On: December 25, 2024 10:27 AM
---Advertisement---

पलामू: पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के कोयला और ट्रेन को भारी नुकसान हो सकता था। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी के प्रभावित डिब्बे को अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की गई। सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से ट्रेन और कोयला को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें